फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Milk committee will be established in 37 blocks of the division

Basti News: मंडल के 37 ब्लाॅकों में स्थापित होगी दुग्ध समिति

Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Milk committee will be established in 37 blocks of the division
बस्ती। प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के एमडी कुणाल सिल्कू ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। एमडी ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित बस्ती दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से संचालित पराग डेयरी का निरीक्षण किया। उसके बाद दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, विपणन व बूथ प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बताया कि बस्ती मंडल के सभी 37 ब्लॉकों में दुग्ध सहकारी समितियों की स्थापना होगी। जहां पर पशुपालकों से दुग्ध की खरीद होगी। दुग्ध उत्पादकों से एमडी कुणाल सिल्कू ने दुग्ध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा। प्लांट का संचालन करने के लिए जरूरी दुग्ध उत्पादन होना चाहिए। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संघ पशुपालकों को अनुदान सहित कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएगा। पराग बूथ प्रतिनिधियों व विपणन कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पराग मित्र तैनात हों। वह अपने एरिया में पराग दूध व अन्य उत्पादों का आर्डर प्राप्त करें और प्रत्येक घर तक पराग का उत्पाद पहुंचावें। एमडी पीसीडीएफ ने सिल्कू ने बताया कि पहले चरण में बस्ती मंडल के सभी 37 ब्लॉकों में एक-एक दुग्ध सहकारी समिति का गठन होगा। इन समितियों के माध्यम से दुग्ध का कलेक्शन बढ़ाया जाएगा। साथ ही मंडल के 15 हजार लीटर से अधिक दुग्ध की खरीद और बिक्री का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जीएम पराग इंद्रभूषण सिंह, मार्केटिंग इंचार्ज एवं वित्त अधिकारी अरविंंद सिंह, डेयरी इंचार्ज दिनेश सिंह विशेन, रवि प्रताप सिंह, अरविंद प्रकाश पांडेय, जावेद अहमद, बृजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गिरिजेश कुमार वर्मा, निरूपम द्विवेदी, जयश्री लाल, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed