{"_id":"6a5688b72f1e6bef3007ac16","slug":"middle-aged-man-dies-following-scuffle-over-right-of-way-dispute-murder-alleged-basti-news-c-207-1-bst1006-162338-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पट्टीदारों में खूनी संघर्ष: रास्ते के विवाद में धक्का-मुक्की, गिरने से हुई अधेड़ की मौत; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टीदारों में खूनी संघर्ष: रास्ते के विवाद में धक्का-मुक्की, गिरने से हुई अधेड़ की मौत; हत्या का आरोप
Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि शिवकुमार का पट्टीदार से कई महीनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्ष इसको लेकर कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में फिर से कहा-सुनी होने लगी। शिवकुमार के छोटे भाई राजेश का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शिव कुमार को पकड़कर घसीटते हुए दरवाजे के बाहर सड़क के पास ले गए और वहां उन्हें धक्का दे दिया।
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार की फाइल फोटो।
विस्तार
हर्रैया थाना क्षेत्र के जिवधरपुर कुंवर गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद में धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिवधरपुर कुंवर निवासी शिवकुमार (55) अपने परिवार के साथ लुधियाना (पंजाब) में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले न्यायालय से एक मुकदमे में वारंट जारी होने के बाद हाजिर होने के लिए घर आए थे। गांव निवासी स्व. जगदेव सिंह के तीन बेटों में वह दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
उनके बड़े भाई विनोद की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा भाई राजेश सिंह गांव में अपनी मां और परिवार के साथ रहता है और खेती का काम संभालता है। बताया जा रहा है कि शिवकुमार का पट्टीदार से कई महीनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्ष इसको लेकर कई बार आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में फिर से कहा-सुनी होने लगी। शिवकुमार के छोटे भाई राजेश का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शिव कुमार को पकड़कर घसीटते हुए दरवाजे के बाहर सड़क के पास ले गए और वहां उन्हें धक्का दे दिया। जिससे शिवकुमार गिर पड़े और बेहोश हो गए।
परिजन आनन-फानन शिव कुमार को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेश ने पट्टीदार अवध बिहारी सिंह व उनके पुत्र सुमित सिंह मोनू के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात है। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।