{"_id":"676c966d98371d99a701edac","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129401-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट अधेड़ की मौत
Thu, 26 Dec 2024 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। करमिया शुक्ल गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
कप्तानगंज क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव के रहने वाले फैज मोहम्मद (58) गांव के ही मोहम्मद कैफ (28 ) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से दुबौला चौराहे की तरफ जा रहे थे। करमिया शुक्ल गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी दुबौला राकेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल भेजवाया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान फैज मोहम्मद की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद कैफ की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लिया है। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन