{"_id":"67e841e1a14df2ac980be214","slug":"micro-finance-company-ran-away-with-the-money-of-women-of-four-villages-basti-news-c-208-1-sgkp1011-150388-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार गांवों की महिलाओं की रकम लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार गांवों की महिलाओं की रकम लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी भागी
Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
मठिया माफी गांव में ऋण देने के नाम पर मिले फाइनेंस कंपनी के पासबुक के साथ ठगी की शिकार महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/एकौना। क्षेत्र की चार गांवों की महिलाओं से कर्ज दिलाने के नाम पर हजारों रुपये ठग कर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी चार दिन पहले फरार हो गई है। ठगी का शिकार हुई महिलाएं कंपनी के दफ्तर से लेकर एजेंट के पते पर उन्हें खोज रही हैं।
कंपनी के तथाकथित जिम्मेदार मोबाइल बंद कर लापता है। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने मठिया माफी, डढि़या, पिड़रा, नकईल गांव की महिलाओं को झांसा में लिया है।
24 मार्च को जब महिलाओं के खाते में लोन की रकम नहीं आई तो दफ्तर पहुंचीं। देखा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में ताला लटक रहा है। चौराहे के लोगों ने बताया कि वह आफिस बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह कंपनी के फ्राड को लेकर पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगी। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं मिली है। यदि कोई पीड़ित तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मठिया माफी गांव की पूनम देवी, सुमंती देवी, जीयनी देवी, शर्मिला, द्रोपदी आदि ने बताया कि 10 दिन पहले गांव में कुछ युवक भ्रमण करने आए। उन्होंने खुद को मां शीतला देवी माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का एजेंट बताया।
ब्रांच का दफ्तर एकौना थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पास बजरंग चौराहे पर बताया था।