फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Message of women's empowerment conveyed at the fair; initiative to link women with employment opportunities.

Basti News: मेला में नारी शक्ति का दिया संदेश, रोजगार से जोड़ने की पहल

Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Message of women's empowerment conveyed at the fair; initiative to link women with employment opportunities.
मेला शुभारंभ के अवसर पर मारवाड़ी सभा से जुड़ी महिलाएं स्रोत सभा
बस्ती। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया गया। अलबेला फेस्टिव में महिलाओं ने राखियां और विभिन्न प्रकार के परिधानों की प्रदर्शनी लगाई। विभिन्न शहरों में संचालित बुटिक द्वारा पारंपरिक अंदाज में तैयार किए गए डिजाइन, परिधान और राखियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

मारवाड़ी महिला सभा की अध्यक्ष पारुल टिबड़ेवाल ने बताया कि हर साल सावन में इस मेले का आयोजन किया जाता है। आयोजन के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार की तरक्की में योगदान कर सकें। सभा का फोकस नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर है। इसके लिए अलबेला फेसटिव मेला का आयोजन किया गया, जिसमें देवरिया, गोरखपुर, पड़रौना, प्रयागरा, बस्ती से महिलाओं ने अपने-अपने सामग्री के काउंटर लगाते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि साथ ही बच्चों के बाल विकास के लिए भी समय-समय पर आयोजन होते रहेंगे। बच्चों के बाल विकास के लिए ड्राइंग कंपटीशन कराया गया जिसमें पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाए और नारी को कैसे सशक्त किया जाए, जैसे प्रकल्प पर प्रतियोगिता कराए गए। बच्चों को बस्ती की राजपरिवार की पूर्व रेल अफसर आशिमा सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा जायसवाल ने कैंप में आईं महिलाओं की जांच की। क्लब की सचिव आभा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम टेकरीवाल, राधा अग्रवाल, ममता गाडिया, रिंकी गाडिया, सोनल, नम्रता तुल्स्यान, आयुषी तुल्स्यान, आकांक्षा सिंघल, सृष्टि बथवाल, शिखा, सोनी गाडिया, ममता डिडवानिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed