फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mega Block: Ten trains cancelled... some delays too, passengers upset

मेगा ब्लॉक : दस ट्रेनें निरस्त... कुछ विलंब भी, यात्री परेशान

Thu, 05 Sep 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mega Block: Ten trains cancelled... some delays too, passengers upset
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
- रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट निरस्त कराने के लिए पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड के बीच कुछ जगहों पर सिग्नल कार्य होने की वजह से दो सितंबर से ट्रेनों का मेगा ब्लॉक चल रहा है। बुधवार को भी इस रूट की दस ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। जबकि आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी को अपनी यात्रा रद्द की तो किसी को सड़क मार्ग से दिल्ली-मुंबई की यात्रा शुरू करनी पड़ी।
बुधवार को 22531 मथुरा सुपरफास्ट अप और डाउन, लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अप और डाउन, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अप और डाउन, भटनी-अयोध्या पैसेंजर आप और डाउन निरस्त कर दी गई थी। इससे लंबी दूरी के और लोकल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

ट्रेनों के न आने की सूचना पर लोग निराश होकर लौटते रहे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग अपना टिकल कैंसिल कराए। रेलवे स्टेशन पर मिले दुबौलिया दिवाकर सिंह ने बताया ट्रेन निरस्त की होने की वजह से उन्होंने अपना टिकट कैंसिल करा लिया है। अब वह हाईवे पर एसी बस सेवा से यात्रा करेंगे। जबकि बाघनगर के दयाशंकर ने कहा कि उन्हें पैसेंजर पकड़कर मनकापुर तक की यात्रा करनी थी। ट्रेन निरस्त होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन ट्रेनों का रूट हुआ डायवर्ट
मेगा ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। कुशीनगर एक्सप्रेस, बैशाली, हमसफर, एलटीटी सुपरफास्ट, गोरखपुर एलटीटी बदले हुए रूट से चलाई जा रही है। जिससे बस्ती, बभनान के यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है।

..
कोट
गोंडा-गोरखपुर रेल प्रखंड में चुरेब, खलीलाबाद और मगहर में ऑटो सिग्नल का कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कुछ का रूट बदल दिया गया है। अगले एक से दो दिन में यह समस्या दूर हो जाएगी।
-नसीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed