फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting of arya socitey

सभी प्राणियों को तृप्ति देने वाला कर्म है यज्ञ

Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
basti
basti Updated Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
meeting of arya socitey
सांस्‍कृृ‌त‌िक - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

यज्ञ सभी प्राणियों के लिए समान रूप से तृप्ति देने वाला कर्म है। इस यज्ञ कर्म के माध्यम से सबसे कम साधन और समय में अधिकाधिक लोगों को संतुष्ट और लाभान्वित किया जा सकता है। इसमें बलवर्धक, पुष्टिकारक, रोगनाशक और सुगन्धिकारक औषधियां मिलाकर यज्ञ करते हुए समूचे समाज को सुखी करते हैं। ये बातें आचार्य संजीव रूप से कहीं। वह आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 45वें वार्षिकोत्सव पर यजमानों को वैदिक यज्ञ की प्रेरणा दे रहे थे।

प्रत्येक घर में रोज खाद्य तेल या घृत का दीपक जलाना दीप यज्ञ कहलाता है। आचार्य संजीव ने बताया कि अथर्ववेद कहता है कि मनुष्य को योग्य है कि योगासन प्राणायाम आदि से शरीर की, वेदादि ग्रंथों से मन को एवं इन दोनों के प्रयोग से धन की शुद्धि करके जीवन को मोक्ष की ओर ले जाए। कहा कि ईश्वर में मन लगाकर भजन करना चाहिए। भजन आत्मा के बल को बढ़ाता है। भय को भगाता है और सोये भाग्य को जगाता है। ईश्वर संसार के कण-कण में विद्यमान हैं। सबके मन में रहते हैं। पं. मुकेश आर्य ने ‘होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से’ भजन प्रस्तुत कर यज्ञ के महत्व को समझाया। इस मौके पर अरविन्द श्रीवास्तव और पं. दिनेश शास्त्री ने श्रोताओं को ऋषि गीत सुनाकर लोगों को महर्षि दयानन्द के सुकर्मों की याद दिलाई। संचालन आचार्य देवव्रत आर्य ने किया। अंत में ओम प्रकाश आर्य ने अपनी बात रखी। मुख्य यजमान ओंकार, रजनी आर्य रहे, जबकि प्रवीण, कंचन अग्रवाल, देवव्रत, सुनीता आर्य, प्रभाकर, सत्या मिश्र, राजेश शोभा आर्य, शशिकला श्रीवास्तव, नीलम सिंह, सरोज त्रिपाठी, निर्मला श्रीवास्तव एवं नमन गोयल ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर रणजीत सिंह, हरिपति पांडेय, नागेन्द्र, सन्तमिलन चौधरी, मुरलीधर भारती, विश्वनाथ प्रसाद, सुभाष चन्द्र विद्यार्थी, अंगिरा कुमार, वशिष्ठ गोयल, उर्मिला सोनी, कलावती शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed