फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting

व्यापारी किसान आंदोलन के साथ, बाजार बंदी का समर्थन नहीं

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
meeting
- व्यापारी बोले बंद कराना है तो केंद्रीय कार्यालयों को कराएं बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संयुक्त किसान मोर्चा की सोमवार को प्रस्तावित बंदी का विरोध व्यापारी संगठन ने शुरू कर दिया है। उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल ने इसकी शुरूआत की है। व्यापारी नेताओं ने रविवार को शहर के एक होटल में इस मुद्दे को लेकर बैठक की। तय हुआ कि व्यापारी किसानों के आंदोलन के साथ हैं, मगर बाजार बंद नहीं करेंगे। यदि आंदोलनकारी विरोध में बंद कराना चाहते हैं तो केंद्र सरकार के कार्यालय, रेल व अन्य सरकारी संस्थाओं को बंद कराएं। व्यापारी क्यों अपनी दुकान बंद करें।

जिलाध्यक्ष मंडल प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि व्यापारी किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं, परंतु बाजार बंद कराने का संगठन विरोध करेगा। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, जिला महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, राजदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, दिनेश जायसवाल ने कहा कि व्यापारी कमजोर नहीं रहा जब मात्र कुछ लोगों के आह्वान पर ही दुकान का शटर गिरा देता था। अब व्यापारी व्यापारी संगठनों के आह्वान पर ही दुकानें बंद करेगा। उपाध्यक्ष अतुल प्रकाश मिश्र, करुणा सिंह, नसीम खान, मनोज सिंह, अरशद जावेद, अरुण कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद चौहान, जिला मंत्री गणेश गुप्ता ,राजेश्वर वर्मा, मंगल सिंह एवं कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल ने दुकानों को बंद कराने के संयुक्त मोर्चा के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र आंदोलन तो बाजार बंद राजनेताओं का आंदोलन तो बाजार बंद और अब किसान आंदोलन तो भी बाजार बंद का आह्वान हो रहा है। आखिर कब तक बाजारों को बंद कराया जाता रहेगा। संगठन के नगर अध्यक्ष सिराज अहमद और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह उपाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव अभय देव शुक्ल सूरज गुप्ता हर्षित श्रीवास्तव विशाल अमरजीत कुमार ने कहा कि दुकान खोलने वाले व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की है। जिले में कहीं भी व्यापारियों अथवा उसके व्यापार को क्षति पहुंचाई गई तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर संदीप कुमार, आनंद कुमार, भोला, विकास तुली, मो. सैफ, मो. साहिल, रवि शर्मा आकाश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed