{"_id":"5ec009df8ebc3e90b12dff3b","slug":"meetiing-for-plantation-basti-news-gkp3514420165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए डीएम ने मांगा माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए डीएम ने मांगा माइक्रो प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण के लिए डीएम ने मांगा माइक्रो प्लान
जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे 27.30 लाख पौधे, एक सप्ताह में बतानी है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने अधिकारियों को पौधरोपण की तैयारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
एक से सात जुलाई के बीच पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया जाना है। गड्ढा खुदाई, पौध की व्यवस्था और उसकी सुरक्षा को लेकर सभी कार्यालयाध्यक्ष माईक्रो प्लान तैयार कर एक सप्ताह में जमा करें। वन विभाग 10 लाख, ग्राम्य एवं राजस्व विभाग लगभग 13 लाख, कृषि दो लाख तथा शेष लक्ष्य शिक्षा, रेशम, उद्यान आदि विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। सभी पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों से अपील की कि वे पौधरोपण को विभागीय कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनसमुदाय से जोड़ने का काम करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सके। इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, स्काउड गाइड का भी सहयोग लिया जाएगा। सीडीओ सरनीत कौर ब्रेाका ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी प्राईवेट नर्सरी का काम किया जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण प्रवासी मजदूरों को माली की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें नर्सरी के काम से जोड़ा जा सकता है। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार ने किया।
इस दौरान एएसपी पंकज, पीडी आरपी सिंह, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, डॉ. बृजभूषण मौर्या, उदय प्रकाश पासवान, विनय सिंह, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।