फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MCI to visit medical college in September

एमसीआई सितंबर में करेगी मेडिकल कॉलेज का दौरा

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
MCI to visit medical college in September
एमसीआई सितंबर में करेगी मेडिकल कॉलेज का दौरा
विज्ञापन

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का मेडिकल काउंसलि ऑफ इंडिया की टीम सितंबर में दौरा कर सकती है। एमसीआई के दौरे और रिपोर्ट के बाद यहां एमबीबीएस तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जिले को दो साल पहले मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला। रामपुर में खोले गए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली को संबद्ध किया गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसे चलाने के लिए वर्ष भर की मान्यता देते हुए 100 विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में प्रवेश की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को पटरी पर दौड़ने के लिए कम से कम तीन साल का समय चाहिए। फिर भी व्यवस्था के अनुसार कार्य चल रहा है। प्रथम वर्ष में 100 विद्यार्थी हैं, जबकि दूसरे वर्ष में भी इतने ही विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 54 सीनियर रेंजीडेंट व 51 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक तैनात हैं। इसके अलावा छह प्रोफेसर हैं। यहां मेडिसिन, पैथालोजी सहित कुल 13 विभाग संचालित हो रहे हैं। ओपीडी के लिए कॉलेज प्रशासन ने ओपेक चिकित्सालय को संबद्ध कर रखा है, जहां विद्यार्थी प्रैटिकल के लिए जाते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कहते हैं कि तीसरे साल की कक्षा के संचालन के लिए एमसीआई का सर्वे सितंबर में तय हुआ है। इसके बाद कॉलेज में तीसरे साल में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था होगी। उस पर काम भी चल रहा है, जिससे सर्वे में कॉलेज को हरी झंडी मिल सके। फिलहाल बेहतर कॉलेज संचालन के लिए सभी संसाधन यहां मौजूद हैं। कॉलेज की शिक्षा भी बेहतर ढंग से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed