फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Matadata Awareness rally and lounched poster

जिलेभर में चला अभियान, जागरूक किया गए मतदाता

Fri, 11 Feb 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Matadata Awareness rally and lounched poster
जिले भर में चला अभियान, जागरूक किया गए मतदाता
विज्ञापन

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मेरा वोट मेरी आवाज अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में अभियान के पोस्टर का विमोचन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। परिषद के विभाग संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती मतदान ही है। राष्ट्र हित में इसका उपयोग जरूर करें।
मौके पर जिला प्रमुख डॉ. विजय शुक्ला, संयोजक अमर्त्य सुंदरम, विस्तारिका, अखिलेश सिंह, अमन शर्मा, अमित पटेल, पंकज चौधरी, मुकेश यादव, अंबिकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में सेल्फी स्टैंड स्थापित किया गया है। बृहस्पतिवार को डीएम सौम्या अग्रवाल ने इसमें सेल्फी लेकर लोगों को प्रेरित किया। मौके पर डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सरिता शुक्ला, हिना खातून, अविनाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल, प्रीती श्रीवास्तव, सत्या पांडेय आदि मौजूद रहीं। सदर ब्लॉक के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेहंदी रंग लाएगी शत-प्रतिशत मतदान कराएगी कैंपेन में छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया। मौके पर स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, पुष्पलता पांडेय, वंदना मिश्रा, शाहनवाज, अपर्णा, सौरव, गीता वर्मा,शबाना, रेनू पांडेय आदि मौजूद रहीं। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार स्वयं सहायता समूहों की सखियों ने लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। मौके पर एडीओ राम प्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार, महेश शर्मा, राजन भास्कर, अनीता, रीना, सरिता आदि मौजूद रहीं। छावनी प्रतिनिधि के अनुसार विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपिलांव में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरुकता समिति की ओर से रैली निकाली गई। रैली डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरुक किया। मौके पर अवधेश जायसवाल, सूरज कुमार पांडेय, सुशील चौधरी, राजमंगल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारी लगवाएंगे चौराहों पर बैनर व होर्डिंग
बस्ती। जनपद के करीब आठ व्यापार मंडल संगठनों की ओर से नगर पालिका के प्रमुख चौराहों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सजाया जाएगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बताया कि जो व्यापारी प्रतिष्ठान बैनर, होर्डिंग आदि लगवाएंगे उन्हें नीचे अपने प्रतिष्ठान का नाम भी लिखना होगा। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, हरिश्चंद्र शुक्ला, जयेश सिंह मुन्ना, अजय सिंह, अरुण प्रकाश चौबे, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed