फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman's dead body found hanging

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 23 Aug 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
कलवारी क्षेत्र के छरदही गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के छरदही गांव के पलटी पुरवा में विवाहिता का शव टीन शेड में संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छरदही गांव के पलटी पुरवा निवासी गिरिजा शंकर ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाते हैं। बुधवार की रात करीब 12 बजे ऑटो लेकर वह घर पहुंचा तो 32 वर्षीय पत्नी अंजली यादव का घर के ऊपर बने टीन शेड में दुपट्टे के सहारे लटबा शव मिला। यह देख वह दंग रह गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह चौकी इंचार्ज गायघाट हमराहियों के साथ मौक पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंजली की शादी आठ साल पहले गिरजा शंकर के बड़े भाई सुनील कुमार से हुई थी। लगभग तीन माह पहले अंजली ने देवर गिरजा शंकर से मंदिर में सिंदूरदान कर शादी कर ली। अंजली को पहले पति से दो लड़के अंश छह वर्ष और आदित्य चार वर्ष है। अंजली की मौत पर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed