{"_id":"613252568ebc3e327f5e8dde","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-fan-basti-news-gkp407833710","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव कि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव कि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में शुक्रवार देर शाम पंखे से लटका विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए।
फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार सूरत में रहकर कामधंधा करते हैं। पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती थी। शुक्रवार देर शाम अचानक पत्नी सितारा देवी घर से लापता हो गईं। रात सात बजे जब परिजनों ने खोजबीन की तो एक कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने जब खिड़की के रास्ते देखा तो 30 वर्षीय सितारा देवी पंखे से लटक रही थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में घटना की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और महराजगंज के चौकी प्रभारी नरायण लाल श्रीवास्तव पहुंच गए। दिवंगत विवाहिता के दो बच्चे सुनिधि (6), सुधांशु (4) वर्ष हैं। पति एक माह पहले सूरत गया है।