{"_id":"648aeabf47acaff54d0b7493","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 15 Jun 2023 04:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jun 2023 04:11 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता केदारनाथ की ओर से दी गई तहरीर के आधार सीमा के पति सुरजीत, उसकी सास और ससुर केशवराम के विरूद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर जंगल के भैसहवा टोले पर विवाहिता सीमा (22) की बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता गोंडा जनपद के खोडारें थाना निवासी केदार नाथ भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति सुरजीत, सास और ससुर केशवराम के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद देर रात नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार ने घटना का मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीमा और सुरजीत का विवाह अभी दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनसे कोई संतान भी नही थे।
सुरजीत बाहर रहकर दैनिक मजदूरी करके जीवनयापन करता था। अभी कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था। लोगों के मुताबिक बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर बाद सीमा की तबियत बिगड़ गई। जिसे सुरजीत निजी वाहन से लेकर सीएचसी भानुपर पहुंचा जहां क्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पाकर सीमा के मायके से पहुंचे उसके पिता ने देर शाम इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत, विरोध में पांच घंटे हाईवे जाम
प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता केदारनाथ की ओर से दी गई तहरीर के आधार सीमा के पति सुरजीत, उसकी सास और ससुर केशवराम के विरूद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।