{"_id":"6adbcc362faf16b4a00d9bb9","slug":"markets-bustle-ahead-of-karwa-chauth-women-busy-shopping-for-festive-adornments-basti-news-c-207-1-bst1005-170092-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करवाचौथ से पहले बाजारों में रौनक, शृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करवाचौथ से पहले बाजारों में रौनक, शृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटीं महिलाएं
विज्ञापन
बस्ती। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। व्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं साड़ी, चूड़ी, आभूषण और साज-शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कंपनीबाग और शालीमार बाजार में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है। इस बार करवाचौथ का व्रत 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह शृंगार और पूजा का विशेष महत्व होता है। इसी को देखते हुए महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए नई साड़ी और सूट के साथ चूड़ियां, बिंदी, कंगन और आभूषण खरीद रही हैं। पूजा की थाली, करवा, छलनी और दीपक समेत अन्य पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ रही है। कुछ महिलाएं पूजा की थाली को विशेष रूप से सजवा रही हैं।
-- -
मेहंदी और ब्यूटी पार्लर में भी बढ़ेगी भीड़
शालीमार मार्केट के दुकानदार रवि, पंकज और साहिल के अनुसार, करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं विशेष तैयारी करती हैं। 27 और 28 अक्तूबर को मेहंदी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। महिलाएं हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनवाने के साथ पारंपरिक रंगों की चूड़ियां भी पसंद कर रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाएं पहले से बुकिंग करा रही हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ पार्लरों में सजावट और मेकअप पर विशेष छूट भी दी जा रही है। त्योहार के दिन नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।