{"_id":"5b3bb7884f1c1ba2468b4684","slug":"many-complaints-in-sampoorn-samadhan-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान में शिकायतों की बाढ़, समाधान मामूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान में शिकायतों की बाढ़, समाधान मामूली
basti
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया तहसील में पहुंचीं कमिश्नर अलका टंडन भटनागर।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। जुलाई के प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस में भी बहुत कम फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो सका। चारों तहसीलों में 265 मामले निस्तारण के लिए पंजीकृत किए गए। लेकिन 32 की ही समस्या का समाधान हो सका है।
नवागत मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर अपने पहले दौरे पर हर्रैया तहसील में समाधान दिवस पर पहुंचीं। विभिन्न विभागों से संबंधित 103 मामले आए, जिनमें से 17 मामलों का निस्तारण तत्काल कर शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों की सुपुर्दगी में कर दिया गया। सर्वाधिक 48 मामले राजस्व के आए। प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ था। राजस्व से 48, पुलिस के 22, विकास के 21, विद्युत के आठ, गन्ना के दो तथा अन्य दो मामलों सहित 103 समस्याएं समाधान के लिए रजिस्टर्ड की गई थीं। समाधान दिवस के मामलों को अविलंब निस्तारण के लिए सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, तहसीलदार, हर्रैया एओ कपिल मुनि सिंह, परशुरामपुर रमेश, छावनी अरविंद कुमार शाही, कप्तानगंज रामा यादव और पैकोलिया के थानाध्यक्ष पंकज पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
बस्ती सदर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 59 मामले निस्तारण के लिए आए, जिसमें से छह का मौके पर समाधान कर दिया गया। सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। अध्यक्षता प्रभारी एडीएम व सीआरओ आरडी पांडेय ने की। तहसीलदार अनिल कुमार रस्तोगी ने बताया कि अन्य मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द किए गए। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ, थाना प्रभारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भानपुर में एसडीएम रमेश कुमार ने 73 शिकायतों में मौके पर ही छह का निस्तारण करा दिया। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम ने समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। भाकियू टिकैत गुट के अध्यक्ष श्याम नारायन सिंह ने आपदा राहत से वचिंत दो किसानों को अभी तक धन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार नवीन कुमार, बीडीओ हरिश्चन्द्र, मंजू त्रिवेदी, बीईओ अखिलेश सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। रुधौली में तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 30 मामले निस्तारण के लिए रजिस्टर्ड किए गए। इसमें से महज तीन का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका है। अन्य मामले संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए गए। इस दौरान एएसपी नरेंद्र सिंह पटेल, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, बीडीओ रामरेखा सरोज समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील दिवस में धरने पर बैठे रहे लेखपाल
रुधौली। संपूर्ण समाधान दिवस को लेखपाल संघ ने विरोध किया। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। वेतन उच्चीकरण, पेंशन संबंधित विसंगतियां दूर करने, भत्तों में वृद्धि, राजस्व परिषद से प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट में पारित कराना, समस्त लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने आदि मुख्य मांगें हैं। लेखपाल संघ के महामंत्री अंजनीनंदन शरण चौधरी के नेतृत्व में कनिक राम, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद यूनुस, रामनयन चौधरी, रामनयन पांडेय, हबीबुल्लाह, आनंद धर द्विवेदी, हरिओम, रामलौट चौबे, बुद्धिसागर पाठक सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।