फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manish died due to a head injury.

Basti News: सिर में चोट लगने से हुई थी मनीष की मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Manish died due to a head injury.
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम को पीआरवी टीम से धक्का-मुक्की में मनीष के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई थी। एएसपी श्यामकांत मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजननों ने शव लेकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को सीताराम चौरसिया निवासी बैजलपुर थाना कलवारी ने पीआरवी को फोन किया कि उसका बेटा मनीष (30) नशे की हालत में मारपीट कर रहा है। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों से धक्का लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर चोट आई। युवक की मां निर्मला देवी का आरोप है कि मनीष के सिर से बहते हुए खून को देखकर पीआरवी वहां से चली गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मनीष को लेकर कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। कैली अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान शुक्रवार के उसकी मौत हो गई। वहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम शव गांव पहुंचते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत बैजलपुर गांव में मृतक के घर आए और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने देर शाम मृतक मनीष के शव का अंतिम संस्कार सरयू नदी के मजा खुर्द घाट पर किया। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी लिखित कोई जांच का आदेश नहीं मिला है।
आदेश मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सोनम अपने दोनों बच्चे ऋषभ व रिया को मायके से लेकर ससुराल आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed