फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man burnt due to high tension current dies in Delhi

Basti News: हाईटेंशन करंट लगने से झुलसे शख्स की दिल्ली में मौत

Thu, 05 Sep 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Man burnt due to high tension current dies in Delhi
दो दिन पहले कलवारी क्षेत्र के भेड़वा में हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के भेड़वा में रात को छत पर गया शख्स हाईटेंशन करंट लगने से झुलस गया। उसकी दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
भेड़वा निवासी 52 वर्षीय रघुनाथ दो दिन पहले छत पर गए थे। छत के ऊपर हाईटेंशन तार है। वह तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग सीएचसी बनहरा कुदरहा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के बाद चिकित्सकों ने दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रघुनाथ की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर विद्युत तार हटवाने और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस चौकी गायघाट को दिए गए प्रार्थनापत्र में रघुनाथ के भाई रामपुर दुलारे ने लिखा है कि बिजली निमग को कई बार मकान के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्टेज के नंगे तार को हटाने के लिए पत्र दिया। लेकिन, तार को नहीं हटाया गया। इस कारण उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed