फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Making repeated rounds for a birth certificate.

Basti News: जन्म प्रमाणपत्र के लिए लगा रहे चक्कर

Fri, 09 Oct 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Making repeated rounds for a birth certificate.
बनकटी। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के बाद भी महीनों से प्रमाणपत्र नहीं मिलने से ग्रामीण ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आरोप है कि ब्लॉक से कागजात तहसील भेजे जाने के बाद भी कई आवेदन लंबित हैं और आवेदकों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। नियम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉक में आवेदन किया जाता है। सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी कर प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। सामान्य तौर पर इसमें करीब एक माह का समय लगता है, लेकिन बनकटी क्षेत्र में तीन माह से आवेदन लंबित होने की शिकायत है। घुघसा गांव निवासी अखिलेश चौधरी, घनश्याम और विशाल सिंह ने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन किए तीन माह से अधिक हो गए, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिला। खुशी पुत्री विजय कुमार के परिजनों ने भी कई माह से आवेदन लंबित होने की बात कही। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि दो वर्ष तक के जन्म प्रमाणपत्र उनके स्तर से बनते हैं। लंबित प्रकरणों को नियमानुसार भेजा जा चुका है और उनके स्तर पर कोई आवेदन लंबित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed