फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahindra Group Chairman Anand Mahindra has offered a job to Nikita of Basti.

खबर का असर: महिंद्रा ग्रुप ने बस्ती की निकिता को दिया ये खास ऑफर, चेयरमैन ने एक्स पर ट्वीट कर दिया प्रस्ताव

Sun, 07 Apr 2024 11:22 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra has offered a job to Nikita of Basti.
4 अप्रैल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद 6 तारीख को एएनआई ने भी किया एक्स पर जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एलेक्सा डिवाइस के इस्तेमाल से अपनी और भांजी की जान बचाने वाली निकिता को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। महिंद्रा ने एक्स पर लिखा है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि यह लड़की कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला लेती है, तो उसे महिंद्रा राइज से जुड़ने के लिए राजी करेंगे।
विज्ञापन

Mahindra Group Chairman Anand Mahindra has offered a job to Nikita of Basti.
अमर उजाला 4 अप्रैल को प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला पीडीएफ
13 साल की इस लड़की ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अमेजन की वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा डिवाइस का उपयोग कर घर में उत्पात मचा रहे बंदरों को भगा गिया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रकाशित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Group Chairman Anand Mahindra has offered a job to Nikita of Basti.
13 वर्ष की निकिता और 15 महीने की उसकी बहन - फोटो : अमर उजाला

सदर विकास खंड के नरायनपुर गांव में रहने वाली निकिता के पिता धीरेंद्र पांडेय बताते हैं कि बेटी की सूझबूझ से उनका परिवार भी हैरान है। उसकी समझ से प्रभावित होकर यदि आनंद महिंद्रा जैसी हस्ती ने संज्ञान लिया है, तो यह उनके लिए बड़ी बात है। वहीं, निकिता बताती है कि उसने अभी तय नहीं किया है कि आगे चलकर क्या करेगी। उसने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद वह कॅरिअर के बारे में निर्णय लेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed