{"_id":"5713d30d4f1c1b1f3210fbe1","slug":"mafia-dominates-in-up-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में माफिया राज:जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में माफिया राज:जयंत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बस्ती राजभवन में राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने गोष्ठी को संबोधित किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आगरा से लखनऊ हाइवे निर्माण में किसानों की जमीन के मुआवजे के नाम पर भी सपा सरकार ने भेदभाव किया। इटावा में किसानों की जमीन का अधिक मुआवजा दिया, तो दूसरे स्थान पर मुआवजे की धनराशि में जमकर कटौती की गई।
वह रविवार को बस्ती राजभवन परिसर में आयोजित किसान सशक्तीकरण गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में माफियाराज है। शराब, भू और ट्रांसफर माफिया सक्रिय हैं। जिनके डर से लोग प्रदेश में निवेश करने से घबरा रहे हैं। यही कारण है कि निवेशक प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।
पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मेश्वर सिंह के पुत्र ऐश्वर्य राज सिंह द्वारा रालोद की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि ऐश्वर्य के आने से पूर्वांचल में पार्टी को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान और पूर्व मंत्री डाक्टर मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं, कभी सूखा तो कभी बेमौसम बारिश से तबाह हो रहा है, सरकार के पास किसानों की बेहतरी के लिए कोई योजना नहीं है।
गोष्ठी का संचालन करते हुए ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि उनके पिता राजा लक्ष्मेश्वर सिंह शुरू से ही किसानों, गरीबों और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष किसान सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। जिसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है।
इसके पूर्व बस्ती पहुंचने पर रालोद नेताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गोष्ठी का संचालन राय अंकुरम ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश चौधरी, सुरेश सिंह यादव, अशोक सिंह, रजनीकांत मिश्र, जगदीश सिंह, डब्लू सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्रनाथ पांडेय, बब्बू खान, कमल सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।