{"_id":"629a5352b6798633495d4977","slug":"lootere-basti-news-gkp4391493179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद थाने पहुंचे गैंगस्टर में वांछित दो अंतरजनपदीय लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद थाने पहुंचे गैंगस्टर में वांछित दो अंतरजनपदीय लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधवार को इसी गैंग के दो अन्य सदस्यों ने किया था आत्मसमर्पण
- पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके भेजा न्यायालय
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। लूट, छिनैती व चोरी का गिरोह चलाने में वांछित दो अंतरजनपदीय बदमाशों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। इस गैंग के दो सदस्य बृहस्पतिवार को ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों गैंगस्टर अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे। खुद ही दोनों ने बताया कि वे गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित हैं। एनकाउंटर के डर से थाने पर हाजिर हो रहे हैं।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर शुक्रवार को दिन में यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी सोनू और चंदन ने आत्मसमर्पण किया। एक दिन पहले इसी गैंग के दो अन्य आरोपी राजकुमार वर्मा और विपिन यादव ने अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंच आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार वर्मा, विपिन यादव, सोनू व चंदन का एक संगठित गिरोह है। यह गैंग बस्ती, अंबेडकरनगर व आसपास के जनपदों में लूट करता है। इस गिरोह का गैंग लीडर अभियुक्त राजकुमार वर्मा है। इस गैंग के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए 11 फरवरी 2022 को थाना कलवारी में यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दो दिनों में इस गैंग के चारों आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
---