{"_id":"65075b76261440c210036677","slug":"local-art-at-the-railway-station-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4469-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कला-संस्कृति की दिखेगी झलक, 16 करोड़ रुपये से संवरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कला-संस्कृति की दिखेगी झलक, 16 करोड़ रुपये से संवरेगा
Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन का प्लेट फार्म।
अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित हुआ है बस्ती, गति शक्ति निर्माण इकाई करेगी कार्य
पुराना फुट ओवरब्रिज होगा 12 फीट चौड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित बस्ती रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कला-संस्कृति की झलक दिखेगी। स्टेशन को चमकाने का कार्य इसी माह से चालू होने की उम्मीद है। इस पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था गति शक्ति निर्माण इकाई ने कार्य कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर पुराने एफओबी को नया स्वरूप देकर 12 फीट, फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जाएगा। पश्चिमी छोर पर नया एफओबी बनेगा, ताकि यात्रियों की भीड़ नियंत्रित की जा सके। हालांकि, रेलवे स्टेशन परिसर के दोनों प्लेटफार्म पर अब भी छाजन नहीं है।
वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक एफओबी के अलावा अधूरा यात्री छाजन बनाया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो पर पुराना छोटी गिट्टी व कोलतार का प्लेटफार्म है। दो नंबर प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। धूप और बारिश यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन
...
15 हजार यात्रियों के लिए 63 ट्रेनें
जिला मुख्यालय के इस स्टेशन पर हर दिन करीब 15 हजार यात्री आते जाते हैं। इसके लिए 63 ट्रेनो का संचालन होता है। स्टेशन पर तो सामान्य रूप से सभी सुविधाएं हैं, मगर यहां दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए 5 फीट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज है, जिस पर यात्रियों की भीड़ में धक्का मुक्की होने लगती है।
अमृत भारत योजना में ये होने हैं काम
पुराने एफओबी का चौड़ीकरण व नए एफओबी का निर्माण होगा। मास्टर प्लान के मुताबिक स्थानीय कला-संस्कृति को शामिल करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म सरफेश का अपग्रेडेशन, उन्नत किस्म की लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, आटोमेटिक यात्री जि्घोषणा प्रणाली, यात्री प्रतीक्षालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
-- -- -- --
कोट
स्टेशन को विकसित करने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्टेशन का ऑनलाइन शिलान्यास कर चुके हैं। यात्री सुविधाओं की कमी से जूझ रहे इस स्टेशन को नए कलेवर में लाने के लिए रेलवे की कार्यदायी संस्था गति शक्ति को जिम्मेदारी दी गई है। इसकी मॉनिटरिंग एनईआर लखनऊ मंडल व गोरखपुर के महाप्रबंधक को सौंपी गई है।
-राघवेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक