फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Light clouds increased the humidity, people were sweating

Basti News: हल्के बादलों ने बढ़ाई उमस, पसीने से तर बतर रहे लोग

Mon, 19 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Light clouds increased the humidity, people were sweating
बस्ती। मौसम की बेरुखी किसानों सहित सभी पर भारी पड़ रही है। तापमान उच्च स्तर होने का असर जनजीवन, बाजार, खेती, मवेशी आदि पर दिख रहा है। मौसम की बेरुखी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री होने के बाद भी राहत नहीं मिली। हल्के बादल होने के कारण सुबह से ही उमस ने लोगों को पसीने से तर-बतर किया।
विज्ञापन

20 जून से गर्मी से राहत के कयास लगाए जा रहे हैं। संकेत रविवार से दिखने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर हल्के बादल छाए रहे। हालांकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बाजार सूने पड़े रहे। शाम सात बजे के बाद सड़कों पर कुछ चहल-कदमी दिखाई पड़ी। वहीं भीषण गर्मी के कारण दिनभर रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर सूना रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने यदि दिशा परिवर्तन नहीं किया तो मंगलवार शाम से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

--
सब्जियों और धान की बेहन पर गर्मी का असर
सब्जियों और धान की बेहन तेज धूप से झुलसने लगी हैं, जिसका असर पौधों की वृद्धि पर पड़ रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर बताते हैं कि गर्मी और लू का असर इंसानों की तरह फसलों पर भी पड़ता है। तापमान अधिक होने से विकास प्रभावित होता है। इससे सब्जियों का उत्पादन कम हो जाएगा और धान की बेहन सूख जाती है। गर्मी से बचाव का एक मात्र तरीका है कि किसान खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखें। हर दूसरे दिन फसलों की हल्की सिंचाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुधारू मवेशियों में कम हो रहा दूध का उत्पादन
सल्टौआ के पशुपालक ज्ञानेंद्र कुमार बताते हैं कि गर्मी अधिक होने के कारण मवेशी चारा कम खा रहे हैं और दूध भी कम हो रहा है। डर लग रहा है कि कहीं बीमार न पड़ जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके तिवारी ने बताया कि गर्मी में मवेशी चारा कम खाएंगे और दूध उत्पादन भी कम हो जाएगा। इससे पशुपालक परेशान न हों। उन्हें प्रतिदिन दिन में एक बार अनिवार्य रूप से नहलाएं और डॉक्टर से सलाह लेकर पोषक तत्वों को खिलाएं।

-----
अघोषित कटौती से नहीं मिली निजात
उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से राहत नहीं मिल रही है। शहर में दिन हो या रात लोकल फाल्ट के नाम पर खूब कटौती हो रही है। कमोबेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। दिनभर बिजली न मिलने से खार खाए उपभोक्ता रात में कटौती से परेशान हैं। बभनान उपकेंद्र के उपभोक्ता प्रिंस, सतीश आदि ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही ऊपर से हर घंटे कटौती ने नाक में दम कर रखा। रविवार को शहर के अमरूबाग, मंगला महाकॉलोनी, करूआ बाग, मंगलबाजार, नहरिया आदि क्षेत्रों में दिनभर अघोषित कटौती चलती रही। शहर के प्रत्येक उपकेंद्र पर औसतन 14 फाल्ट दर्ज किए गए। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तापमान कम होने के बाद ही लोकल फाल्ट की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed