फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   License of three fertilizer shops suspended... sale banned at two

Basti News: खाद की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित...दो पर बिक्री प्रतिबंधित

Wed, 20 May 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
License of three fertilizer shops suspended... sale banned at two
हर्रैया में खाद की दुकान पर निरीक्षण के दौरान किसानों से पूछताछ करते डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य। सं - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने मंगलवार को निजी क्षेत्र के खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों का तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि दो दुकानों की बिक्री प्रतिबंधित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएओ डॉ. मौर्य आईएफएमएस पोर्टल पर रिटेल वाइज पीओएस सेल का अवलोकन करने सबसे पहले वर्मा फर्टिलाइजर्स विक्रमजोत पहुंचे। मौके पर यह प्रतिष्ठान बंद पाया गया। विक्रेता मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध नहीं पाए गए। जिससे प्रतिष्ठान की जांच नहीं हो सकी। डीएओ ने संबंधित दुकान का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया है। वहीं नंदलाल चौधरी दुबौलिया और शुभम खाद भंडार बट्टुपुर हर्रैया एवं उपभोक्ता सहकारी समिति उभाई पर वितरण में अनयिमतता मिलने पर प्राधिकार पत्र निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जबकि हर्रैया क्षेत्र के चौधरी खाद भंडार पर कृषक राज कुमार को 32 बोरी यूरिया का वितरण किया जाना पाया गया है। डीएओ ने उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित करते हुए दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा है। श्री कृष्ण कृषक सेवा केंद्र हर्रैया, आईएफएफडीसी बबुरहिया में वितरण में अनियमितता पर खाद की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। डीएओ ने कहा कि संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed