{"_id":"6463dcb9a0c44d33b807fb04","slug":"lekhpal-killed-in-car-bike-collision-wife-and-grandson-injured-basti-news-c-7-1-169583-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार-बाइक की भिड़ंत में चकबंदी लेखपाल की मौत, पत्नी व नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार-बाइक की भिड़ंत में चकबंदी लेखपाल की मौत, पत्नी व नाती घायल
Wed, 17 May 2023 11:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 May 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल मे भर्ती घायल नितिन
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के सोनहा पड़ाव पर मछली मंडी के निकट कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी चकबंदी लेखपाल चंद्र प्रकाश (59) व बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी चंद्रलता (55) व 6 साल का नाती नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने सभी घायलों को एबुलेंस की से सीएचसी सल्टौआ भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय चंद्र प्रकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी चंद्र प्रकाश बस्ती सदर तहसील में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
वह बस्ती में कमरा लेकर पत्नी चंद्रलता व नाती नितिन 6 वर्ष के साथ रहते थे। वह 13 मई को बस्ती से पत्नी व नाती के साथ भरवठिया मुस्तहकम गांव अपने बड़े भाई शिव प्रसाद की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से पत्नी व नाती के साथ वापस बस्ती जा रहे थे। सोनहा पड़ाव के निकट मछली मंडी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

अस्पताल मे भर्ती घायल नितिन

अस्पताल मे भर्ती घायल नितिन