{"_id":"68507fef4e7d35cffe0f4359","slug":"laundry-will-be-opened-in-the-womens-hospital-for-the-convenience-of-patients-basti-news-c-207-1-bst1001-138446-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मरीजों की सुविधा के लिए महिला अस्पताल में खुलेगी लांड्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मरीजों की सुविधा के लिए महिला अस्पताल में खुलेगी लांड्री
Tue, 17 Jun 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए लांड्री खोले जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए निदेशालय से अनुमति मिल गई है। लांड्री के लिए पृथक भवन की व्यवस्था की जा रही है। इससे वार्ड की गंदी चादरें, कंबल, तकिया आदि की धुलाई अस्पताल में ही सुनिश्चित होगी।
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में कपड़ों के धुलाई की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में गंदे चद्दर, पर्दे एवं कपड़ों की धुलाई बाहर से करानी पड़ती है। इसमें काफी समय लगता है। अस्पताल की अपनी लांड्री होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। मरीजों को नियमित रूप से साफ- सुथरे बेड मिलने लगेंगे। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें मंगवाई जाएगी। जिसमें कपड़ों की धुलाई से लेकर सुखाने तक की व्यवस्था होगी। इसके साथ वार्मर भी उपलब्ध रहेगा। ताकि गंदे कपड़ों में रहने वाले बैक्टीरियां मारे जा सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बहुत जल्द 68 केवीए का सोलर प्लांट भी लगने वाला है। इसके लिए संबंधित फर्म को आर्डर दिया जा चुका है। इससे बिजली का उत्पादन शुरू होगा और बचत भी होगी। संवाद