फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land was not given after taking money, case of fraud

रुपये लेकर नहीं दी जमीन, धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Land was not given after taking money, case of fraud
रुपये लेकर नहीं दी जमीन, धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन

गौरा के सुनील की तहरीर पर वेदप्रकाश पर दर्ज हुआ मुकदमा
जमीन बेचने के लिए लिया था 16 लाख रुपये
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने रुपये लेकर जमीन नहीं देने के आरोप में थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सुनील कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वेद प्रकाश मिश्र ने जमीन दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे हैं। जब लोग उनसे रुपये मांगते हैं तो वह उन पर झूठा व मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वेद प्रकाश ने जमीन देने के लिए उनसे 16 लाख रुपये नकद व चेक के रुप में लिया था। फिर भी उसने जमीन दूसरे को बेच दी। जब उन्होंने रुपये मांगे तो कुछ धन उसने बैंक खाते में वापस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और बोला कि यदि रुपये मांगेंगे तो नौकरी दिलवाने के नाम पर फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed