फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lali bani gram pradhan

लाली और प्रदीप बने प्रधान

Wed, 05 Feb 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
lali bani gram pradhan
बस्ती जिले में गौर ब्लॉक पर प्रधान पद के उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी लाली देवी को प्रमाण पत्र दिय - फोटो : BASTI
लाली व प्रदीप बने प्रधान
विज्ञापन

बस्ती। जिले के गौर इटबहरा व रुधौली के मझौआ कला प्रथम में हुए प्रधान पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। इटबहरा में लाली जबकि मझौआ कला प्रथम में प्रदीप विजयी हुए। लाली 67 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखपाल को जबकि प्रदीप ने नीलम को 33 मतों से पराजित किया।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार इटबहरा ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक सभागार परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच आरओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में शुरू हुई। गणना पर्यवेक्षक अखिलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यहां कुल 918 मतदाताओं में से 549 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के लिए परशुरामपुर ब्लॉक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी बजरंग बाण चौधरी एवं हर्रैया ब्लॉक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अयोध्या प्रसाद पांडेय ने मतों की गिनती की। मतगणना में लाली को 305 मत मिले, जबकि सुखपाल को मात्र 238 वोट ही मिले। छह मत अवैध पाए गए। आरओ रमेश गुप्ता एवं एआओ फारूक अहमद ने बताया कि विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत मझौआ कला प्रथम में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। बुधवार को मतगणना के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार रुधौली प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मतों की गणना पूरी हुई। कुल 873 मतों में से 409 मत पाकर प्रदीप को विजयी घोषित किया गया, जबकि नीलम 370 मत पाकर द्वितीय तथा दूधनाथ 83 मत पाकर तृतीय स्थान पर रहे। 11 मत अवैध पाए गए। विजयी प्रत्याशी प्रदीप को आरओ प्रेमचंद ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed