{"_id":"6ae263af1b718a61aa00415b","slug":"lalganj-viritiya-banpur-road-to-be-widened-3461-crore-rupees-sanctioned-basti-news-c-207-1-bst1005-170532-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लालगंज वीरितिया-बानपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरणए 34.61 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लालगंज वीरितिया-बानपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरणए 34.61 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज वीरितिया-बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 34.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से बस्ती और संतकबीरनगर जिले के बीच आवागमन सुगम होगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना के लिए विधान परिषद सदस्य एवं विनियमन समिति के सभापति सुभाष यदुवंश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्ताव रखा था। आमी नदी के किनारे स्थित यह मार्ग पांच दशक से अधिक समय से उपेक्षा का शिकार था। सड़क संकरी और जर्जर होने के साथ ही जगह-जगह जलभराव, नरकट और झाड़ियों की समस्या से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग कर रहे थे।
अब शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद सड़क के कायाकल्प की उम्मीद बढ़ गई है। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने इस मार्ग के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद शासन ने परियोजना के लिए 3460.61 लाख रुपये यानी 34 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
सड़क बेहतर होने से प्रतिदिन करीब 30 हजार लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने और व्यापारियों को कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। वहीं, ग्रामीणों के लिए बाजार, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क संपर्क से आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी सुगम हो सकेगी।
मार्ग की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि यह सड़क उनके लिए खास महत्व रखती है। इसी मार्ग से आते-जाते और खेलते-कूदते उनका बचपन बीता है।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पंकज सिंह, रमेश चौधरी, संजय यादव, रामदेव यादव और अभिषेक दुबे ने कहा कि चौड़ीकरण से सफर को रफ्तार मिलेगी।क