फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lakshmi will rain today in Pushya Nakshatra... market ready to collect

Basti News: पुष्य नक्षत्र में आज बरसेंगी लक्ष्मी... बटोरने के लिए बाजार तैयार

Thu, 24 Oct 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi will rain today in Pushya Nakshatra... market ready to collect
सेफ्टी फूड वैन के जरिए आमजन को असली नकली खाद्य पदार्थ की पहचान करने के प्रति जागरूक करती टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर अधिक से अधिक कारोबार के लिए सराफा बाजार सजकर तैयार है। विभिन्न तरह के लुभावने ऑफर के साथ कारोबारी सोना-चांदी, डायमंड की बिक्री कर 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाए हैं।
गोल्ड मेकिंग और डायमंड ज्वेलरी के वैल्यू पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों काे शुभ-लाभ होने का अहसास कराएगी। ऑटोमोबाइल और अन्य कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। इस बार व्यापारियों ने दिल खोलकर ऑफर दिए हैं। ज्वेलरी के बड़े शोरूम में छूट और 100 प्रतिशत गारंटी एवं वापसी के लुभावने पोस्टर ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी के आभूषण खरीदना काफी फलदायी होता है। इस कारोबार के लिए धनतेरस के पहले यह सबसे अच्छा अवसर है। इसीलिए छोटे-बड़े सभी सराफा कारोबारी नए डिजाइनों के आभूषणों का स्टॉक रखे हैं। छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण की प्रतिष्ठित कंपनियों के शोरूम भी सजधज कर तैयार हैं। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली आदि महानगरों से आभूषणों की आवक सुनिश्चित की गई है। महिलाओं के आभूषणों का कलेक्शन खास अंदाज में किया गया है।
नाक, कान और गले के लिए डिजाइनयुक्त आभूषण महिलाओं को खूब लुभा रही हंै। कुछ दुकानों पर आभूषणों की बुकिंग पर भी ऑफर दिए जा रहे हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed