फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lady allegated of unhuman behavier at husband and kins

महिला ने लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप, जांच शुरू

Wed, 10 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
lady allegated of unhuman behavier at husband and kins
महिला ने लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। निर्वस्त्र कर पिटाई की गई। वह बेहोश हो गई तो उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। वहां से किसी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया।
उधर, पुलिस का कहना है कि महिला इससे पहले अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। अब दुष्कर्म की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंची है। आरोपों के आधार पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर परशुरामपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि परशुरामपुर कस्बे के एक स्टोर पर कार्य करने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। मगर सजातीय न होने के कारण उसके घर वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। जिस पर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। उसका पति चंडीगढ़ में काम करने चला गया। आरोप है कि उसके बाद सास, ससुर और देवरों ने उससे अभद्र व्यवहार किया। पति जब घर आया तो वह भी उस को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि हालत ठीक होने के बाद वह थाने पर पहुंची, तो उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वह सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि महिला के पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म आदि के आरोपों की विवेचना की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed