{"_id":"576c2b7f4f1c1bef58b487b9","slug":"lack-of-teachers-in-science-faculty","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान संकाय में शिक्षकों की कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान संकाय में शिक्षकों की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
केडीसी के छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम राकेश कुमार सिंह को दिया ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के छात्र नेता समर्थ श्रीवास्तव की अगुवाई में छात्रों ने बृहस्पतिवार को एडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर चिंता जताई गई है। रसायन विज्ञान के इकलौते शिक्षक अखिलेश सिंह का स्थानांतरण हो गया है।
छात्र नेताओं का कहना था कि गणित की इकलौती शिक्षक अमृता कुमारी अपने स्थानांतरण के लिए लगी हैं। भौतिक विज्ञान में पहले से ही कोई शिक्षक नहीं है। ऐसे में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप होने के आसार बढ़ रहे हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के न रहने से छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की शिक्षा कौन देगा, यह बड़ा सवाल है। शासनादेश के आधार पर अध्यापक न रहने पर छात्रों का प्रवेश नहीं लिया जाएगा। ऐसे में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। छात्रों ने शिक्षकों का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। जिन विषयों के शिक्षक नहीं है, उनमेंशिक्षक नियुक्ति की मांग की।
इस मौके पर अरविंद उपाध्याय, शौर्य प्रताप, अमन सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, रमेश यादव, आकाश कुमार, विपुल चौधरी, शुभम सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रवि भारद्वाज, विपुल चौधरी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।