फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kudraha truck driver dies in accident in Balrampur

Basti News: हादसे में कुदरहा के ट्रक चालक की बलरामपुर में मौत

Fri, 24 May 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Kudraha truck driver dies in accident in Balrampur
नौरहनी घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के ट्रक चालक की बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चलाते समय झपकी आ जाने से ट्रक पेड़ से टकरा गया था। बलरामपुर पुलिस ने चालक के पास मिले कागजात के आधार पर उसके घर पर फोन कर सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह नौरहनी घाट पर शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिपरपाती एहतमाली निवासी 32 वर्षीय अशोक यादव पुत्र ज्ञानचंद ट्रक चलाता था। दस दिन पहले घर से ट्रक चलाने गया था। बुधवार भोर में बलरामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में अचानक नींद आ जाने से ट्रक एक पेड़ से जाकर टकरा गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कटवा कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

बलरामपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव लेकर बुधवार की देर रात पैतृक गांव पिपरपाती पहुंचे। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed