फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kudaraha PHC in Headlines

Basti News: फिर सुर्खियों में कुदरहा पीएचसी... अफसरों ने लिया संज्ञान

Thu, 26 Sep 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Kudaraha PHC in Headlines
मंगलवार को स्टाॅफ नर्स से झड़प के बाद एएनएम ने वार्ड में लगा दिया था ताला
विज्ञापन

प्रसूता ने पुलिस से की शिकायत, अधिकारियों ने जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कुदरहा पीएचसी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां मरीजों की खींचातानी में दलाल नहीं, बल्कि स्टॉफ ही आपस में भिड़ जाते हैं। दो माह के भीतर दूसरा मामला सामने आया है। मंगलवार को पीएचसी पर एक स्टॉफ नर्स ने डिलीवरी कराई तो वहां तैनात एएनएम को यह नागवार गुजरा। उन्होंने स्टॉफ नर्स समेत प्रसूता और उनके परिजनों में वार्ड में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। यह मामला बुधवार को और तूल पकड़ लिया।
प्रसूता गुंजा देवी ने पुलिस चौकी कुदरहा में शिकायती पत्र देकर एएनएम पर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि महिला वार्ड में स्टॉफ नर्स ने उनका प्रसव कराया। इससे नाराज एएनएम ने वार्ड में बाहर से ताला बंद कर दिया। दो घंटे तक वह और उनके परिजन अंधेरे में वार्ड में बंद रह गए। वार्ड का दरवाजा खुलवाने के लिए पुलिस बुलवाना पड़ा। कोई अनहोनी होती तो कौन जिम्मेदार होता। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, स्टाॅफ नर्स की तरफ से विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया है। हालांकि, प्रकरण संज्ञान में आने के बाद विभागीय अधिकारी भी तेवर सख्त कर लिए हैं। एडी हेल्थ विनीता राय वर्मा ने सीएमओ से मामले की जांच कराने को लिखित रूप से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पहले फार्मासिस्ट और चिकित्सकों में था विवाद
तीन माह पहले इस पीएचसी पर एक फार्मासिस्ट और चिकित्सकों के बीच ओपीडी करने पर विवाद का मामला सामने आया था। संबंधित फार्मासिस्ट का स्थानांतरण हो गया था। मगर, काफी दिनों तक वह रिलीव नहीं हुए थे। इस वजह से ओपीडी को लेकर चिकित्सकों के साथ अनबन चल रही थी। वर्तमान में संबंधित फार्मासिस्ट दूसरी जगह तैनात कर दिए गए हैं।
..
यह थी घटना

कलवारी क्षेत्र के पियारेपुर निवासी रविंदर की पत्नी गुंजा देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान कुदरहा पीएचसी में भर्ती कराया गया। उनकी देखभाल स्टॉफ नर्स मंजू कर रही थीं। मंगलवार दोपहर दो बजे स्टॉफ नर्स की ड्यूटी खत्म हुई। मगर, परिजनों ने अनुरोध कर उन्हें रोक लिया। कुछ देर बाद महिला की वार्ड में ही डिलीवरी हो गई। इसी बात से एएनएम नाराज हो गईं और वार्ड में बाहर से ताला जड़ दिया।

..
कोट
कुदरहा सीएचसी का प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित एएनएम की कई बार शिकायत मिल चुकी है। स्टाॅफ नर्स की मौजूदगी में एएनएम को प्रसव करने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed