{"_id":"679bd27e8553c91fd90cdae0","slug":"krishak-express-which-came-at-night-arrived-in-the-morning-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131227-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात में आने वाली कृषक एक्सप्रेस सुबह पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात में आने वाली कृषक एक्सप्रेस सुबह पहुंची
Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने के दौरान यात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से चलकर गोरखपुर-बस्ती के रास्ते लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस अप ट्रेन 10 घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे समय सारिणी के अनुसार, बस्ती रेलवे स्टेशन पर कृषक अप एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने का समय बुधवार की रात 12:25 बजे है। कोहरे की वजह से ट्रेन 10 घंटे विलंब हो गई। यह ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे स्टेशन पहुंची।
इससे इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। सप्ताह में बृहस्पतिवार और रविवार को बस्ती से चलकर प्रयागराज को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन निरस्त रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान रहे। श्रद्धालुओं को अयोध्या और प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए अधिक रकम खर्च कर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ और अयोध्या धाम में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे बोर्ड की ओर से गोरखपुर से अयोध्या कैंट तक मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 28 जनवरी से पांच फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
इस ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, सहजनवां, मगहर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, स्वामीनारायण छपिय आदि स्टेशनों पर है। इससे प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।