फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

दस और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona
अब तक 97 की हो चुकी है मौत, स्वस्थ होने के बाद दस को भेजा गया घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में दस नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमण से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4949 हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 64 एक्टिव केस हैं। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आठ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक 4788 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 736 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 53 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 33, हर्रैया में 14, भानपुर में दो जबकि रुधौली में चार स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 241437 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 240701 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 235752 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed