{"_id":"5a8092f84f1c1b187e8b5a9b","slug":"killed-two-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)।महराजगंज एसबीआई के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य घायल हुए हैं। कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है। भाई की बारात विदा कर अपनी ससुराल जा रही थी। बाइक पर तीन लोग होते हुए भी हेलमेट नहीं पहने थे।
हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट गांव के राजेंद्र पुत्र साहबदीन की रविवार को शादी थी। बारात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव जा रही थी। राजेंद्र की बहन अनीता पत्नी राजकुमार निवासी आमा टिनीच थाना गौर से बारात विदा करने आई थीं। शाम करीब सवा सात बजे बारात विदा होने के बाद अनीता अपनी ससुराल बाइक से गांव के रामजी गुप्ता और सूरज के साथ वापस जा रही थीं। तीनों एक ही बाइक से महुघाट से निकले थे। शाम 7:20 बजे जैसे ही ये लोग महराजगंज कस्बे के एसबीआई के सामने पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक के पीछे बैठी 32 वर्षीय अनीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामजी गुप्ता और सूरज को हल्की चोटें लगीं। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना के एक घंटे बाद भी हर्रैया पुलिस नहीं पहुंची। हर्रैया प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मृतका का पति दिल्ली में जॉब करता है। वह शादी में नहीं आया था। अनीता पांच बच्चों खुशबू (13 वर्ष), महक (11) दीपांशु (9), आदित्य (7) तथा सिद्धार्थ (3 वर्ष) के साथ घर पर रहती थी।