फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kharmas is about to leave... business booms due to Sahalag, market shines

Basti News: खरमास विदाई की ओर...सहालग से कारोबार में उछाल, चमका बाजार

Sun, 12 Apr 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kharmas is about to leave... business booms due to Sahalag, market shines
गांधीनगर में सहालग को लेकर साड़ी व कपड़े की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। खरमास में ठंड़े पड़े बाजार में सहालग शुरू होने से पहले गरमी आ गई है। कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ फर्नीचर और ऑटोमोबाइल के कारोबार में उछाल आया है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार लगन में पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 प्रतिशत अधिक कारोबार होगा। क्योंकि इस बार अप्रैल में तेज लगन है। ऐसे में डेढ़ से दौ सौ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

खरमास में सन्नाटे के बाद विदाई बेला से पहले सहालग का बाजार चमका है। कारोबार में अचानक उछाल देखा जा रहा है। सोने-चांदी का भाव चढ़ने के बावजूद खरीदारों की संख्या अधिक है। कपड़े की दुकानों में देखने और खरीदने वालों की भीड़ है। जिनके परिवार में बेटी की शादी हैं, वे इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों से पूरे सेट खरीद रहे हैं। साथ फर्नीचर में बेड, सोफा और आलमारी सहित अन्य सामानों की बिक्री भी ज्यादा हो रही है। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 15 अप्रैल से इसमें इजाफा होगा।
विज्ञापन

बताया गया कि खरमास खत्म होने वाले हैं, जिससे अब बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग की तैयारी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई : एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है। अप्रैल में 15 तारीख से शादियों के मुहूर्त हैं। इससे बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शादी समारोह के लिए लोग परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजारों में साड़ी, लहंगे, कुर्ती-सलवार सहित विभिन्न डिजाइनों के परिधान आए हैं। शनिवार को गांधीनगर बाजार में रौनक दिखी। शॉलीमार मार्केट में कास्मेटिक, चूड़ी, फुटवियर, रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सराफा कारोबारी अभिषेक ने बताया कि सराफा बाजार में शनिवार का असर दिखा, मगर खरीदारी को लोग पहुंचे दिखे।

बताया कि लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंज आई है। दोनों धातुओं के भाव तेज होने के चलते ज्यादातर लोग हल्के वजन वाले गहने ही पसंद कर रहे हैं। कपड़ा कारोबारी राजेंद्र मोदी ने बताया कि साड़ियों में कांजीवरम, डोला सिल्क, सिफॉन, चुनरी, बंधेज की मांग ज्यादा है।
कारोबारियों के मुताबिक दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, दूल्हे के परिधान, जूते-चप्पल, मेकअप किट और गिफ्ट आइटम की मांग में खासा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed