फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kharamas stoped today

आज समाप्त हो रहा खरमास,कल से शुरू होगा सहालग

Wed, 13 Apr 2022 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kharamas stoped today
खरमास पर विराम आज, कल से शुभ लग्न शुरू
विज्ञापन

बस्ती। गुरु ग्रह के अस्त होने और खरमास के कारण शादी के शुभ मुहूर्त पर 53 दिनों से लगे विराम की अवधि समाप्त हो रही है। आज 14 अप्रैल को गुरु उदय हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को सूर्य देव प्रात:काल 8:42 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ शुभ कार्यों के लिए चली आ रही गतिरोध भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद फिर से शादी, विवाह, विवाह संबंधी कार्य, गृह प्रवेश एवं नींव पूजन सहित सभी मंगल कार्य शुरू होंगे। अप्रैल से दिसंबर तक कुल 43 विवाह मुहूर्त हैं।
पंडित मोहित मिश्र बताते हैं कि 23 फरवरी से 23 मार्च तक देव गुरु बृहस्पति अस्त थे। इसके बाद 14 मार्च से सूर्य का मीन राशि में गोचर करने की वजह से खरमास लग गया था। जिसके कारण विवाद आदि शुभ कार्यों पर रोक लग गई थी। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की अवधि समाप्त हो जा रही है। हालांकि शादी विवाह की पहली शुभ तिथि इसके अगले दिन यानी 15 अप्रैल शुक्रवार को है।
विज्ञापन

बाजार में बेहतर व्यापार की उम्मीद
बाजार में इस बार बेहतर व्यापार की उम्मीद है। विवाह से जुड़े कारोबार का एक बड़ा बाजार है। अमूमन अप्रैल व मई में पड़ने वाली शादियों के लिए टेंट-शामियाना, लाइट, साउंड, फूल, रसोइया, कैटरिंग सर्विस, विवाह भवन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, किराना, ज्वेलरी, कपड़े, दूध-दही आदि के कारोबार से जुड़े लोगों की बुकिंग पहले से हो चुकी है। बीते दो सालों में कोरोना संकट के कारण कई शादियां टली थी, लेकिन इस बार परिस्थितियां सामान्य होने के कारण लोग शादियां तय कर रहे हैं और समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर दिखने लगी ग्राहकों की भीड़
गांधीनगर, पक्के बाजार, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार समेत अन्य बाजारों में लोग शादियों के लिए लोग खरीदारी करते हुए देखे गए। शादी के लिए कोई आभूषण की बुकिंग करा रहा है तो कोई उपहार में देने के लिए जेवरात और अन्य गिफ्ट आइटम खरीद रहा है। लोग दुकानों में कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान की खरीदारी करते हुए देखे गए। शादी में उपहार में देने के लिए बाजार में फर्नीचर की दुकानों पर भी अलमारी, डबल और सिंगल बेड आदि की खरीदारी हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी ग्राहक खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। बर्तन बाजार में भी रौनक रही। शादियों में शगुन के तौर पर आज भी बर्तन देने की परंपरा है। लोगों ने शादियों में उपहार देने के लिए तांबे के कलश आदि की खरीदारी की। कपड़ा बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में लोग शादियों के लिए कपड़े आदि खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी मनोज सिंह ने बताया कि सहालग सीजन में बिक्री में थोड़ा इजाफा हुआ है। सहालग का सीजन चलने से चूड़ी मार्केट में महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ रही है। कांच और लाख के चूड़ा-चूड़ियां, सौंदर्य प्रसाधनों की मांग बढ़ी है। चूड़ी विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि कांच की चूड़ियां और लाख के बने चूड़े 30 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं।
इस साल शादी के शुभ मुहूर्त
अप्रैल में विवाह मुहूर्त: 15,16, 19, 20, 21,22, 23, 24 एवं 27
मई में विवाह मुहूर्त: 02, 03, 04, 09, 10, 11,12, 16,17,18, 20, 21, 26, 27 और 31
जून में विवाह मुहूर्त: 01, 06, 08, 10,11,13, 20,21, 23 और 24
जुलाई में विवाह मुहूर्त: 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30 और 31
अगस्त में विवाह मुहूर्त: 01, 02, 03, 04, 05, 09, 10, 11, 14, 15, 19, 20, 21, 28, 29, 30 एवं 31
सितंबर में विवाह मुहूर्त: 01, 04, 05, 06, 07, 08, 26 और 27
दिसंबर में विवाह मुहूर्त: 02, 04, 07, 08, 09 और 14 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed