फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Juicy fruits are the first choice of fasting people.

Basti News: रसीले फल रोजेदारों की पहली पसंद..... पानी की कमी करते हैं दूर

Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Juicy fruits are the first choice of fasting people.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती) गर्मी के बीच रोजेदार 13 घंटे 47 मिनट का रोजा रख रहे हैं। अबकी बार रमजान का पहला पखवाड़ा के रोजे 13 घंटे 47 मिनट के हैं। यही वजह है कि गर्मी के दिन में चल रहे मुकद्दस रमजान के रोजों में शीतल व तरल खाद्य पदार्थों की मांग में उछाल आया है और इनकी बिक्री में इजाफा हुआ है।

रमजान के दिनों में शर्बत के लिए जहां नीबू की मांग बढ़ी है वही तरबूज की मांग में तेजी के साथ उछाल आया है। ध्यान रहे कि तरबूज में कम से कम 50 फीसदी से अधिक पानी की मात्रा होती है। 13 घण्टे 47मिनट के रोजे में रोजेदार बिना पानी और बिना कुछ खाये, पिये रोजा रख रहे है शाम के वक्त इफ्तार में तरबूज की मांग बढ़ी है, इफ्तार के दस्तरख्वान में तरबूज रोजेदारों की पहली पसंद बनकर सामने आया है जहां इसमें पानी की प्रचुर मात्रा है वही तमाम तरह के पोषक तत्व भी पाये जाते है। साथ ही यह फल खाने में भी लजीज है।
विज्ञापन


इफ्तार के दस्तरख्वान में जहां तमाम तरह के व्यंजन सज रहे है वही तरबूज, खरबूज, ककड़ी समेत नीबू आदि का शर्बत रोजेदारों की पहली पसंद बनकर सामने आ रहा है। अबकी रमजान मार्च के पहले सप्ताह से सुबह से ही सूरज के आसमान से झांकते ही मानों आग बरस रही है दिनके बढ़ते-चढ़ते गर्मी अपने पूरे चरम पर पहुंच रही है। इधर रमजान का पहला पखवारा भीषण गर्मी के बीच अपना सफर तय कर रहा है, रमजान माह के शुरूआती रोजे 13 घण्टे 47मिनट के है जिनमें रोजाना एक से दो मिनट की वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज गुलाब नबी ने कहा कि रोजा आकिल व बालिग पर फर्ज है।इफ्तार के समय मांगी गयी दुआ अल्लाह कुबूल करता है।रोजेदार को चाहिए कि इफ्तार के समय दुआ जरूर मांगे और तरावीह के नमाज के अलावा पाँच समय समय नमाज को पाबंदी से अदा करें।

...
नींबू पानी का उपयोग बहुत उपयोगी
डॉ. जावेद का कहना है कि विटामिन सी के साथ खट्टे फल जैसे संतरे, अमरूद ,माल्ट और नींबू प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नींबू पानी का उपयोग बहुत उपयोगी है।उन्होंने कहा कि फाइबर युक्त फल सेब,केला,जौ भी उपयोगी होते हैं, जो कब्ज को रोकने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed