फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Joy all around...wind of faith from city to village

Basti News: चहुंओर उल्लास...शहर से गांव तक आस्था की बयार

Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Joy all around...wind of faith from city to village
शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का खोला गया कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दुर्गा सप्तमी के दिन शनिवार को शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा समारोह पूरी भव्यता के साथ शुरू हो गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पंडाल में देवी मूर्तियों को प्रतिष्ठित कराया। शाम को मूर्ति की आंखों की पट्टिकाएं हटाने के साथ शाम दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया।
देवी भक्तों का उत्साह उत्कर्ष पर दिखा। चार-छह की टोली में लोग शहर में पैदल ही घूमते नजर आए। एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक पहुंचने में समय कब बीत रहा, इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

माता रानी के सच्चे दरबार की तरह अपना शहर सज गया है। हर तरफ गगनचुंबी पंडाल में भव्य देवी मूर्तियों की शोभा देखते ही बन रही हैं। हर 100-200 कदम के बाद अद्भुत आकर्षण लिए देवी पंडाल सतरंगी झालरों से ढका हुआ है। शाम ढलने के बाद बाजार, चौक से लेकर शहर का हर कोना रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधुर्य, उल्लास, उमंग के वातावरण में चहल-पहल बढ़ गई है। देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पंडाल-पंडाल भीड़ पहुंच रही है। बाजार और सड़क पर पैदल और वाहन से चलने वाले लोग भी श्रद्धालु प्रतीत हो रहे हैं। दुर्गा पंडालों के सामने पहुंचते ही हर कोई शीश झुका रहा है। यह नजारा शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक देखने को मिल रहा है।
लोग पंडाल में देवी प्रतिमाओं की भव्यता को निहार रहे हैं। इसके बाद मन में मनोरथ लिए शीश झुकाकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं को तिलक लगाने के साथ उन्हें माता रानी का प्रसाद भी दिया जा रहा है। श्रद्धा-भक्ति का माहौल समूचे शहर में सृजित हो चुका है। आयोजन समितियों के अनुसार नवरात्र दशमी के दिन से इस दुर्गा पूजा समारोह में भीड़ बढ़ जाएगी। ग्रामीण अंचलों में इस दिन देवी मूर्तियों का विसर्जन होने के बाद उधर की भीड़ शहर की ओर रुख करने लगेगी।

गांधीनगर के प्रहलाद मोदी कहते हैं कि पूर्वांचल के प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा समारोह में बस्ती का भी स्थान है। अगले दो-तीन दिन के बाद यहां श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ होगी कि कंपनीबाग से रोडवेज तक तीन किमी लंबी सड़क पूरी तरह देवी दरबार बन जाएगा। हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आएंगे। प्रशासन का भी अनुमान है कि 21 और 22 अक्तूबर से शहर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ने लगेंगे। इसी हिसाब से प्रशासन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजाम भी किए हैं।

शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का खोला गया कपाट

शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का खोला गया कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed