फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jile ka ithaas

शहर के चौराहे बयां करेंगे जिले का इतिहास

Mon, 03 Feb 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
jile ka ithaas
शहर के चौराहे बयां करेंगे जिले का इतिहास
विज्ञापन

बस्ती। जंग-ए-आजादी में जनपद वासियों के योगदान, शहादत के अलावा पौराणिकता, धार्मिक महत्व के बारे में सभी को जानकारी हो सके इसके लिए नगर पालिका की ओर से विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके तहत शहर के चौराहे व तिराहे बस्ती के इतिहास को बयां करेंगे।
पालिका प्रशासन की ओर से शहर के रोडवेज, कंपनीबाग, शास्त्री चौक, सुभाष तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, अस्पताल चौराहा, कबीर तिराहा सहित अन्य स्थानों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इन स्थलों का कायाकल्प होगा। इसके साथ-साथ दीवारों पर अमोढ़ा, नगर, मखौड़ा सहित अन्य स्थानों के महत्व को दर्शाया जाएगा। अमोढ़ा की रानी तलाश कुंवरि, नगर के राजा उदय प्रताप सिंह, लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सहित अन्य लोगों के बारे में जान सकेंगे। दीवारों के माध्यम से भी लोग जनपद की प्राचीनता के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की भी जानकारी
जनपद में कौन-कौन से धार्मिक स्थल हैं, इसके बारे में भी होर्डिंग व अन्य माध्यमों से लोगों को जानकारी मिलेगी। इसके साथ-साथ इस जनपद से भगवान राम के रिश्ते को दर्शाया जाएगा। चौराहे पर लगे फौव्वारों को भी हाईटेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी की सुनिए
नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि योजना बनाई जा रही है, इसका उद्देश्य है कि जिले के साथ-साथ अन्य जनपदों व राज्यों से आने वाले लोगों को बस्ती के इतिहास व महत्व के बारे में बताना है। कहते हैं कि इस कार्य से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ईओ ने कहा कि काफी गौरवशाली रहा है बस्ती का इतिहास। इसलिए इसके बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। इससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed