फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Janrath bus collides with dumper on service road

Basti News: वियर का पैसा मांगने को सेल्समैन को धमकी

Fri, 10 Nov 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Janrath bus collides with dumper on service road
नगर बाजार (बस्ती)। वियर का पैसा मांगने पर सेल्समैन को धमकी देने मामले में नगर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। नगर बाजार निवासी अशोक कुमार ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के गोटवा में स्थित बीयर की दुकान पर काम करता है। आरोप है कि दुकान बंद करते समय नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी विपिन मिश्रा व अभिजीत मिश्रा व उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और जबरदस्ती बीयर मांगने लगे। बीयर देकर रूपये मागने पर जाति सूचक अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में दुकान के अनुज्ञापी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी रामवृक्ष निषाद को अभिजीत मिश्रा ने फोन कर अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed