फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jalandhar girl health deteriorated after reaching her lover house from Dubai she filed a complaint against lov

UP: 'दुबई में रहे पति-पत्नी जैसे, शादी की बात कर बनाता रहा संबंध'; एक हफ्ते से पिया के बरामदे में है पड़ी

Thu, 02 Nov 2023 08:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दुबौलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दुबौलिया Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Nov 2023 08:49 PM IST
सार

युवती के मुताबिक उसने उसे दुबई से बुला लिया और कहा कि 30 अक्तूबर को शादी करेगा। इस बीच वह अपने घर में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर 29 अक्तूबर को ही राजकुमार अपने परिवार वालों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Jalandhar girl health deteriorated after reaching her lover house from Dubai she filed a complaint against lov
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई से शादी करने के लिए दुबौलिया थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के कथित प्रेमी के घर आई पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती की हालत गुरुवार सुबह खराब हो गई। यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे सीएचसी दुबौलिया ले गई। इलाज के बाद वह थाने पहुंची और अपने कथित प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, दहेज में कार व रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      

विज्ञापन

तहरीर में युवती ने लिखा है कि वह दुबई में खाना बनाने का काम करती है। वहीं पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजकुमार से हुई। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर राजकुमार उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगा। वहां उसने कहा कि विदेश में शादी नहीं हो सकती इसलिए घर चलकर करेंगे। यह कहकर वह घर चला आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक उसने उसे भी बुला लिया और कहा कि 30 अक्तूबर को शादी करेगा। इस बीच वह अपने घर में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मगर 29 अक्तूबर को ही राजकुमार अपने परिवार वालों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। उसका कहना है कि वह और उसके परिवार के लोग शादी करने के लिए 10 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। 

विज्ञापन

थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि जब यह युवती उक्त गांव में आई थी, तभी युवक से पासपोर्ट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसमें युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान भी हुआ था। इस तहरीर के हिसाब से जांच की जा रही है। बता दें कि करीब एक हफ्ते से युवती राजकुमार के घर के बरामदे में अकेले रह रही है। आसपास के लोग कभी कभार भोजन दे देते हैं मगर राजकुमार के परिवार के लोग उन्हें मना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed