फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jal Nigam team set out to fill self dug pits

Basti News: खुद के खोदे गड्ढे भरने निकली जल निगम की टीम

Sat, 13 Jul 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam team set out to fill self dug pits
जल निगम की ओर से खोदे गए गढ्ढे को सही करते मजदूर।
कप्तानगंज ब्लॉक के भिउरा गांव में भरे जा रहे गड्ढे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों को ग्रामीण जल निगम के इंजीनियरों ने भरवाना शुरू करवा दिया है। इससे इन मार्गों से जुड़े सैकड़ों गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए वाल्टरगंज-बभनान मार्ग, कप्तानगंज के भिउरा, हर्रैया-बभनान मार्ग, परसा-परशुरामपुर मार्ग, रामजानकी मार्ग व बस्ती-महुली मार्ग की पटरियों पर जगह-जगह खोदाई कर वैसे ही छोड़ दिया गया था। इससे सड़क के किनारे तीन से पांच फीट गहरे गड्ढों ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी थीं। आए दिन राहगीर इन गड्ढों में फंसकर हादसों का शिकार होते रहते थे।
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीण जल निगम के इंजीनियरों से की थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 10 जून के अंक में प्रकाशित किया था। इस खबर को संज्ञान में लेकर ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता व प्रभारी एसई जनार्दन सिंह ने सहायक अभियंताओं की अगुवाई में अवर अभियंताओं को तत्काल गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों ने जेसीबी व मजदूरों की मदद से गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है और कुछ को भरवा भी दिए हैं। एक्सईएन जनार्दन सिंह ने बताया कि कुछ मार्गों के गड्ढों का भरवा दिया गया है। कुछ पर अभियंताओं की टीम लगाई गई है।

...
शहर के गड्ढे जस के तस
शहर के मोहल्लों में खोदे गए गड्ढों का अब भी जस के तस हैं। भूअर निरंजनपुर में टेंट हाउस गली में 10-10 फीट पर गड्ढे खोदकर मिट्टी डालकर छोड़ दिए। इंटरलॉकिंग रोड तोड़कर पाइप डाले गए, लेकिन गड्ढे नहीं भरवाए गए। बारिश का पानी भरने के बाद राहगीरों को पता ही नहीं चलता कि कहां-कहां गड्ढे है। आए दिन गाड़ियां फंसती हैं और बाइक लेकर लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed