{"_id":"676f014f73a07a339c094c64","slug":"it-was-costly-to-take-the-student-on-a-bike-the-family-members-beat-her-and-handed-her-over-to-the-police-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129500-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रा को बाइक पर घुमाना महंगा पड़ा, परिजनों ने पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रा को बाइक पर घुमाना महंगा पड़ा, परिजनों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे में छात्रा को बाइक से घुमाना युवक को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पहले जमकर पिटाई की, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की कप्तानगंज कस्बे के एक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे छात्रा स्कूल में पढ़ने आई थी। स्कूल गेट के निकट एक युवक बाइक लेकर पहुंच गया। बाइक से दोनों बस्ती की तरफ चले गए। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों और उसके गांव के लोगों को हो गई। सभी लोग उसे खोजने के लिए फोरलेन के आसपास लग गए। दोपहर बाद जैसे ही दोनों बाइक से बस्ती की तरफ से आते दिखे, एसबीआई के निकट ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। छात्रा को घर भेजकर युवक की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद