फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It may rain today

Basti News: आज हो सकती है बारिश

Wed, 08 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
It may rain today
बस्ती। भीषण गर्मी और लू से मंगलवार को राहत रही। सुबह से ही घने बादलों और पुरवा हवा के कारण गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को छिटपुट हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को मौसम में परिवर्तन होने से दिनभर गर्मी से राहत रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे। तेज हवा, आंधी और बारिश के आसार दिख रहे हैं। बताया कि सप्ताहभर पूर्वी हवा चलती रहेगी। इससे दिन में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। हवा सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेगी। बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed