फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It is the duty of every Hindu to propagate Sanatan Dharma.

Basti News: सनातम का प्रचार प्रसार करना प्रत्येक हिंदू का धर्म

Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of every Hindu to propagate Sanatan Dharma.
पैड़ा धाम संत ​शिरोम​णि मंदिर परिसर में भजन कीर्तन करते कलाकार।
मानिकचंद। साॅऊघाट विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैंड़ा खरहरा में स्थित संतशिरोमणि रविदास स्थल भादी खुर्द के प्रांगण में शुक्रवार को विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजूदास भी शिरकत किए। बड़ेवन से कार्यक्रम स्थल तक उनका जगह- जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लंबे काफिले के साथ पहुंचे महंत राजू दास ने कहा कि सनातन का प्रचार प्रसार करना प्रत्येक हिंदू का धर्म है। यह तभी संभव होगा जब हम सभी हिंदू जनमानस एकजुट रहेंगे। देश विरोधी ताकतों से हमें सावधान रहकर आपसी एकजुटता बनाए रखनी होगी। जागरण के दौरान बिहार से आए लोक गायक एवं अभिनेता आर्यन बाबू ने भक्ति गीतों की बौछार की। उनके भजनों से कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई। काफी देर तक लोग भक्ति गीतों के दीवाने बने रहें।
विज्ञापन

इस दौरान विशाल भंडारे के साथ रक्तदान का भी आयोजन किया गया। पैंड़ा धाम के बाबा गोविंद जी महराज, ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक कुमार, शशांक कुमार उर्फ कक्कू शुक्ल, राम सूरत गौतम, कुंवर कार्तिकेय त्यागी, सुभाष चंद निरंकारी, गुडडू, सोनू निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed