{"_id":"62449b87f620513bb9110043","slug":"international-athelatics-training-will-be-provide-in-stadiam-basti-news-gkp431635457","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेडियम में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेडियम में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्टेडियम में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स प्रशिक्षण
बस्ती। जिले में खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर जल्द ही खेल विभाग शुरू करने जा रहा है। शासन से विभाग को संसाधन जुटाने और प्रशिक्षक के लिए सात लाख रुपये की धनराशि मंगलवार को प्राप्त हुई है। विभाग एथलेटिक्स केंद्र खोलने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर चुका है। केंद्र खोलने की अनुमति खेल निदेशालय ने जुलाई 2021 में दिया था।
अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का रास्ता साफ हो गया है। शासन से धनराशि मिलते ही विभाग संसाधन जुटाने में लग गया है। इस केंद्र में एथलेटिक्स के किसी पूर्व अंतरराष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी को खेल प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्ति मिलेगी। खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर पर महिला-पुरुष खिलाड़ियों की संख्या बराबर होगी। प्रशिक्षण केंद्रों का सीधा मूल्यांकन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) करेगा। खेलो इंडिया सेंटर के लिए चयनित पूर्व चैंपियन खिलाड़ी व प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल भंडार प्रणाली (एनएसआरएस) में स्वयं को पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा। खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षण देने के लिए नई प्रतिभाओं को खोजकर ओलंपिक व अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। मंडल के तीनों जिलों से खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति तीनों जिलों में एथलेटिक्स केंद्र खोलने की मिली है लेकिन धनराशि अभी तक सिर्फ बस्ती को ही प्राप्त हुई है।
जल्द शुरू हो जाएगा प्रशिक्षण
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स केंद्र की स्थापना के लिए धनराशि शासन से प्राप्त हुई है। प्रशिक्षण शिविर शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही युवाओं के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।